Ghous Pak Ka Ilmi Maqam

Book Name:Ghous Pak Ka Ilmi Maqam

अम्बियाए किराम عَلَیْہِمُ السَّلَام की बिशारतें

          आप رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ के वालिदे माजिद رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ को नबिय्ये करीम, रऊफ़ुर्रह़ीम صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ के इ़लावा दीगर अम्बियाए किराम عَلَیْہِمُ السَّلَام ने भी येह ख़ुश ख़बरी दी कि अल्लाह पाक के तमाम वली तुम्हारे साह़िबज़ादे के फ़रमां बरदार होंगे और उन की गरदनों पर उन का क़दमे मुबारक होगा ।

(تفریح الخاطر،ص ۵۷،مفہوماو ملخصاً)

          मीठे मीठे इस्लामी भाइयो ! आप ने सुना कि हमारे ग़ौसे पाक, शहनशाहे बग़दाद رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ की शानो अ़ज़मत किस क़दर बुलन्दो बाला है कि आप رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ के पैदा होते ही ग़ैब बताने वाले आक़ा, मक्की मदनी मुस्त़फ़ा صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ ने आप رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ के बुलन्द मर्तबे और शानो अ़ज़मत की ख़ुश ख़बरी दे दी थी और ह़ुज़ूरे ग़ौसे पाक رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ के वालिदे मोह़तरम رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ को येह भी बता दिया था कि तुम्हारा बेटा तमाम औलिया (رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہِمْ اَجْمَعِیْن) का सरदार होगा । चुनान्चे, आप رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ के पैदा होते ही बरकात ज़ाहिर होना शुरूअ़ हो गईं ।

विलादते बा सआ़दत और ह़ैरत अंगेज़ वाक़िआ़त

          आप رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ की विलादते बा सआ़दत के वक़्त बहुत से ह़ैरत अंगेज़ वाक़िआ़त ज़ाहिर हुवे । सब से बड़ी बात तो येह है कि आप رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ की विलादत के वक़्त आप رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ की वालिदए माजिदा, ह़ज़रते उम्मुल ख़ैर फ़ात़िमा رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہَا की उ़म्र साठ साल की थी, ह़ालांकि इस उ़म्र में आ़म त़ौर पर औ़रतों को औलाद से ना उम्मीदी हो जाती है ।

(मुक़द्दमा : ग़ुन्यतुत़्त़ालिबीन, स. 10, बित्तग़य्युर क़लील, بھجۃ الاسرار،ص ۱۷۳)

येह अल्लाह पाक का ख़ास फ़ज़्ल था कि इस उ़म्र में ह़ुज़ूरे ग़ौसे आ'ज़म رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ अपनी मां के बत़ने मुबारक से पैदा हुवे । जिस रात ह़ुज़ूरे ग़ौसे आ'ज़म दस्तगीर, पीराने पीर رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ की विलादत हुई, उस रात जीलान शरीफ़ की जिन औ़रतों के हां बच्चा पैदा हुवा, उन सब को अल्लाह करीम ने लड़का ही अ़त़ा फ़रमाया और हर नया पैदा होने वाला लड़का अल्लाह पाक का वली बना । (تفریح الخاطر،ص۵۷،مفہوماً)

सुल्त़ाने  विलायत ग़ौसे पाक          दरयाए करामत ग़ौसे पाक

वलियों पे ह़ुकूमत ग़ौसे पाक                       फ़रमाओ ह़िमायत ग़ौसे पाक

٭ मरह़बा या ग़ौसे पाक ٭ मरह़बा या ग़ौसे पाक ٭ मरह़बा या ग़ौसे पाक

صَلُّوْا عَلَی الْحَبِیْب!      صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلٰی مُحَمَّد

ग़ौसे आ'ज़म का ह़ुल्या

          आप رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ का ह़ुल्या बयान फ़रमाते हुवे अबू अ़ब्दुल्लाह बिन अह़मद बिन क़ुदामा رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ फ़रमाते हैं : शैख़ुल इस्लाम, सुल्त़ानुल औलिया, मुह़्युद्दीन, सय्यिद अ़ब्दुल क़ादिर जीलानी رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ नाज़ुक बदन, दरमियाना क़द, फैला हुवा सीना, घनी