Book Name:Hasanain-e-Karimain ki Shan-o-Azmat
"मक्तबतुल मदीना" भी है । 1986 में दा'वते इस्लामी के इशाअ़ती इदारे मक्तबतुल मदीना का आग़ाज़ हुवा । दा'वते इस्लामी के इस शो'बे (Department) से पहले तो सिर्फ़ बयानात की ऑडियो केसेटें जारी हुईं और फिर अल्लाह पाक के फ़ज़्लो करम और रसूले अकरम صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ की नज़रे इ़नायत से ऐसी तरक़्क़ी नसीब हुई कि मक्तबतुल मदीना से जहां सुन्नतों भरे बयानात और मदनी मुज़ाकरों की लाखों लाख VCD’s दुन्या भर में पहुंच रही हैं, वहीं इमाम ग़ज़ाली رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ की किताबों का उर्दू तर्जमा, आ'ला ह़ज़रत رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ, अमीरे अहले सुन्नत دَامَتْ بَرْکَاتُھُمُ الْعَالِیَہ और अल मदीनतुल इ़ल्मिय्या की किताबें भी शाएअ़ कर के कसीर ता'दाद में अ़वाम के हाथों में पहुंचाई जा रही हैं ।
صَلُّوْا عَلَی الْحَبِیْب! صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلٰی مُحَمَّد
मीठे मीठे इस्लामी भाइयो ! जब सह़ाबए किराम عَلَیْہِمُ الرِّضْوَان ने सरकार صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ को अपने अहले बैत رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْہُم اَجْمَعِیْن और प्यारे नवासों رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْھُمَا से बे इन्तिहा मह़ब्बत करते देखा, तो आप صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ से निस्बत की वज्ह से येह ह़ज़रात भी उन से मह़ब्बत व शफ़्क़त से पेश आते और आप صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ के विसाले ज़ाहिरी के बा'द भी आप صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ के अहले बैते अत़्हार رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْہُم اَجْمَعِیْن और बिल ख़ुसूस ह़-सनैने करीमैन رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْھُمَا का बेह़द ख़याल रखा करते । चुनान्चे,
सिद्दीक़े अक्बर की इमामे ह़सन से मह़ब्बत
ह़ज़रते सय्यिदुना अबू बक्र सिद्दीक़ رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْہ जब मोमिनों के अमीर और मुसलमानों के ख़लीफ़ा मुन्तख़ब हुवे, तो रसूले करीम صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ से तअ़ल्लुक़ की वज्ह से आप رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْہ, अहले बैते अत़्हार رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْہُم اَجْمَعِیْن का बहुत ख़याल रखा करते और अहले बैते अत़्हार رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْہُم اَجْمَعِیْن के