Hasanain-e-Karimain ki Shan-o-Azmat

Book Name:Hasanain-e-Karimain ki Shan-o-Azmat

صَلُّوْا عَلَی الْحَبِیْب!                             صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلٰی مُحَمَّد

          तिर्मिज़ी शरीफ़ में है, सय्यिदुल औलिया, मौला मुश्किल कुशा, शेरे ख़ुदा, ह़ज़रते सय्यिदुना अ़लिय्युल मुर्तज़ा رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْہ फ़रमाते हैं : इमामे ह़सन رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْہ सीने और सर के दरमियान मह़बूबे रह़मान صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ से बहुत मुशाबह थे और इमामे ह़ुसैन رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْہ इस से नीचे के ह़िस्से में रसूलुल्लाह صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ से बहुत मुशाबह थे ।

          ह़कीमुल उम्मत, ह़ज़रते मुफ़्ती अह़मद यार ख़ान رَحْمَۃُ اللّٰہ ِتَعَالٰی عَلَیْہ इस ह़दीसे पाक की शर्ह़ में फ़रमाते हैं : ख़याल रहे कि ह़ज़रते फ़ात़िमा ज़हरा رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْھَا अज़ सर ता क़दम (या'नी सरे मुबारक से क़दमे मुबारक तक) बिल्कुल हम शक्ले मुस्त़फ़ा थीं और आप (رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْھَا) के साह़िब ज़ादगान (या'नी ह़-सनैने करीमैन رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْھُمَا) में येह मुशाबहत तक़्सीम कर दी गई थी । ह़ज़रते इमामे ह़ुसैन (رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْہ) की पिन्डली क़दम शरीफ़ तक और ऐड़ी बिल्कुल ह़ुज़ूर صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ के मुशाबह थी, ह़ुज़ूर صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ से क़ुदरती मुशाबहत भी अल्लाह करीम की ने'मत है, जो अपने किसी अ़मल को ह़ुज़ूर (صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ) के मुशाबह कर दे, तो उस की बख़्शिश हो जाती है, तो जिसे अल्लाह पाक अपने मह़बूब (صَلَّی اللّٰہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ واٰلِہٖ وَسَلَّمَ) के मुशाबह करे, उस की मह़बूबिय्यत का क्या ह़ाल होगा । (मिरआत, जिल्द : 8, स. 480)

मजलिसे मक्तबतुल मदीना

          मीठे मीठे इस्लामी भाइयो ! ह़-सनैने करीमैन رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْھُمَا की मह़ब्बत व उल्फ़त का जाम पीने के लिये आशिक़ाने रसूल की मदनी तह़रीक दा'वते इस्लामी के मदनी माह़ोल से वाबस्ता रहिये और ख़िदमते दीन के लिये दा'वते इस्लामी का साथ दीजिये । اَلْحَمْدُ لِلّٰہ दा'वते इस्लामी दुन्या भर में कमो बेश 104 शो'बाजात में नेकी की दा'वत आम करने में मसरूफ़ है, इन्ही में से एक