Har Simt Chaya Noor Hay 12th-Shab-1441

Book Name:Har Simt Chaya Noor Hay 12th-Shab-1441

दीन सीखने, सिखाने का बेहतरीन ज़रीआ़ है अमीरे अहले सुन्नत دَامَتْ بَرْکَاتُھُمُ الْعَالِیَہ की चन्द कुतुबो रसाइल के इ़लावा आप دَامَتْ بَرْکَاتُھُمُ الْعَالِیَہ की बाक़ी तमाम कुतुबो रसाइल बिल ख़ुसूस "फ़ैज़ाने सुन्नत" जिल्द अव्वल और "फ़ैज़ाने सुन्नत" जिल्द दुवुम के इन अब्वाब : (1) ग़ीबत की तबाहकारियां और (2) नेकी की दावत से मस्जिद, चौक, बाज़ार, दुकान, दफ़्तर और घर वग़ैरा में दर्स देने को तन्ज़ीमी इस्ति़लाह़ में "मदनी दर्स" केहते हैं

          ٭ मदनी दर्स की बरकत से मस्जिद की ह़ाज़िरी की बार बार सआ़दत नसीब होती है ٭ मदनी दर्स की बरकत से मुत़ालए़ का मौक़अ़ मिलता है ٭ मदनी दर्स की बरकत से मुसलमानों से मुलाक़ात सलाम की सुन्नत आ़म होती है ٭ मदनी दर्स की बरकत से अमीरे अहले सुन्नत دَامَتْ بَرْکَاتُھُمُ الْعَالِیَہ के मुख़्तलिफ़ मौज़ूआ़त पर मुश्तमिल कुतुबो रसाइल से इ़ल्मे दीन से मालामाल क़ीमती निकात उम्मते मुस्लिमा तक पहुंचाए जा सकते हैं ٭ मदनी दर्स बे नमाज़ियों को नमाज़ी बनाने में बहुत मददगार है ٭ घर दर्स घरवालों की इस्लाह़ का बेहतरीन ज़रीआ़ है ٭ चौक दर्स, मस्जिद की ह़ाज़िरी से मह़रूम रेहने वालों तक भी नेकी की दावत पहुंचाने का एक मुफ़ीद तरीन ज़रीआ़ है ٭ मस्जिद के साथ साथ चौक, बाज़ार, दुकान वग़ैरा में अगर मदनी दर्स होगा, तो इस की बरकत से दावते इस्लामी के मदनी माह़ोल की मश्हूरी नेक नामी होगी ٭ मदनी दर्स की बरकत से अमीरे अहले सुन्नत دَامَتْ بَرْکَاتُھُمُ الْعَالِیَہ की मुख़्तलिफ़ कुतुबो रसाइल का तआ़रुफ़ (Introduction) आ़म होगा आइए ! मदनी दर्स की एक ईमान अफ़रोज़ ह़िकायत सुनिए चुनान्चे,